शुक्रवार, 18 मई 2018

हवलदार पूनाराम जाणी

अमेश बैरड़
ओसिया /जोधपुर
24 दिसम्बर 2017
ओसियाँ उपखंड क्षेत्र के ग्राम सारणनगर जाणियों की ढाणी में शहीद हवलदार पूनाराम जाणी
की प्रतिमा का अनावरण समारोह रविवार को आयोजित किया
जाएगा। शहीद पूनाराम के भतीजे
जालाराम ने बताया
कि केंद्रीय राज्यमंत्री पीपी चौधरी व संसदीय सचिव भैराराम सियोल मुख्य अतिथि होंगे।

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड
अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह राठौड़, बीज निगम के अध्यक्ष शंभूसिंह खेतासर, जिला प्रमुख पुनाराम चौधरी, कृषि उपज मंडी चेयरमैन जगराम विश्नोई, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला, फल सब्जी मंडी अध्यक्ष अनुदेवी कटारिया, ओसियां प्रधान ज्योति
जाणी, लोहावट प्रधान भागीरथ
बेनीवाल, ओसियां उप प्रधान
राकेश माचरा, किसान मोर्चाजिला
अध्यक्ष जसाराम जाणी, जिला परिषद सदस्य शांतिदेवी, युवा मोर्चा भाजपा देहात जिला अध्यक्ष
सुरेश बाबल, भाजपा ओसियां मंडल अध्यक्ष हनुमान सोनी, पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल भाटिया सहित गणमान्य लोग व
जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें